हाईस्कूल के बाद खेती को बनाया सहारा मचान पर उगाया कुंदरू 10 हजार लागत और मुनाफा 30 हजार
Gonda Kundru Farming: प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि इस समय वह लगभग 15 बिस्वा जमीन में कुंदरू की खेती कर रहे है. भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर करने की योजना है. उन्होंने बताया कि कुंदरू की बेल एक बार लगाने के बाद लगभग तीन साल तक फल दे सकती है. किसान प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि 15 बिस्वा में कुंदरू की खेती में लगभग 9 से 10 हजार रुपये की लागत आई है.