सावधान किसान! नकली खाद से बचाएगी ये आसान ट्रिक घर बैठे चुटकियों में करें यूरिया-डीएपी की पहचान
कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने लोकल 18 से कहा कि असली यूरिया के दाने सफेद, चमकदार और मोती की तरह गोल होते हैं. इसकी पहचान का सबसे आसान तरीका यह है कि हथेली पर खाद रखकर मुट्ठी बंद करें और फूंक मारें. असली यूरिया हल्का गीला महसूस होगा. इतना ही नहीं, तवे पर डालने पर यह पिघल जाता है. तेज आंच करने पर अमोनिया की तीखी गंध आती है.