मैं आज पेट के बल सो पाई जब सबने उम्मीद छोड़ दी थी तब भारत के डॉक्टरों ने कर दिखाया चमत्कार
9 साल तक कार्वियन डेविड एक गंभीर दिल की बीमारी की वजह से पेट के बल सो भी नहीं पाती थीं. अपने देश में डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन भारत आकर उनकी जिंदगी बदल गई. गुरुग्राम के अस्पताल में हुई एक खास सर्जरी के बाद उन्हें न सिर्फ नई उम्मीद मिली, बल्कि नौ साल बाद चैन की नींद भी नसीब हुई.