सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब कैसे हैं थिरुपरनकुंद्रम के हालात आज दीपथून पर जलेगा दीप
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम में शनिवार को दीपथून पर कार्तिगई दीपम का दीप जलाया जाएगा. रातोंरात पहाड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई है. अदालत ने श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने की अनुमति दी है. साथ ही मंदिर के न्यासी बोर्ड को निलंबित कर दो पूर्व जजों को रिसीवर नियुक्त किया है. 24 नवंबर को निर्धारित जगह पर दीप नहीं जलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस भी जारी किए हैं. अब सबकी नजर आज होने वाले आयोजन पर है.