Delimitation Bill LIVE: सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध नहीं करूंगा परिसीमन बिल पर बोले चंद्रशेखर आजाद बागी हुए शरद पवार

Delimitation Bill News LIVE Update: परिसीमन विधेयक को लेकर सोमवार से संसद में सियासी घमासान तेज होने वाला है. लोकसभा की बैठक सोमवार को होगी जबकि राज्यसभा बुधवार को बैठेगी. इससे पहले आज सुबह 11:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेता बैठक करेंगे और सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ साझा रणनीति बनाएंगे. उधर महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार और सुप्रिया सुले पर सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि उसने पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अपनी सीट का दावा छोड़ा था. अब परिसीमन पर उनके रुख को लेकर कांग्रेस में नाराजगी है. क्या पवार विपक्ष से अलग होंगे? इस बीच नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने परिसीमन बिल को लेकर अपना रुख साफ किया है.

Delimitation Bill LIVE: सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध नहीं करूंगा परिसीमन बिल पर बोले चंद्रशेखर आजाद बागी हुए शरद पवार