86 वर्षीय थानाराम की सेवा को सलाम भीषण गर्मी में 6 KM पैदल चलकर पहुंचते हैं बस स्टैंड
86 वर्षीय थानाराम की सेवा को सलाम भीषण गर्मी में 6 KM पैदल चलकर पहुंचते हैं बस स्टैंड
भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से निकलने से बचते हैं, वहीं 86 वर्षीय थानाराम पिछले 19 वर्षों से रोजाना 6 किलोमीटर पैदल चलकर बस स्टैंड पहुंचते हैं और राहगीरों व यात्रियों को निशुल्क शीतल जल पिलाते हैं. उन्होंने यह सेवा अकाल के समय प्यासे पशुओं की मदद से शुरू की थी, जो बाद में लोगों तक पहुंच गई. बिना किसी दानपेटी या आर्थिक सहयोग के वे आधा दर्जन मटकों में पानी भरकर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं. उनका मानना है कि प्यासे को पानी पिलाना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है.