एक्‍सपायरी में 12 महीने बचे हैं तो भी भारत में होगी विदेशी दवाओं की एंट्री नियम बदलने की तैयारी में सरकार

Drug Import Rule Change : सरकार ने विदेशी दवाओं के आयात संबंधी नियमों में बदलाव का प्रस्‍ताव पेश किया है. इसके तहत विदेशी दवाओं की एक्‍सपायरी में छूट देने का भी मन बनाया है. प्रस्‍ताव को मंजूरी मिलती है तो उन विदेशी दवाओं को भी भारत में एंट्री मिल सकेगी, जिसकी एक्‍सपायरी की समय सीमा 12 महीने या उससे ज्‍यादा बची है. अभी तक दवाओं के आयात के लिए उनकी एक्‍सपायरी सीमा 60 फीसदी या उससे ज्‍यादा बची रहनी जरूरी है.

एक्‍सपायरी में 12 महीने बचे हैं तो भी भारत में होगी विदेशी दवाओं की एंट्री नियम बदलने की तैयारी में सरकार