अब हर कदम हालात देखकर उठाएंगे तीस्ता प्रोजेक्ट पर भारत की नई चाल बांग्लादेश को साफ-साफ सुना दिया फैसला
तीस्ता नदी परियोजना को लेकर भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उसकी कूटनीतिक नीति अब केवल वादों नहीं, बल्कि जमीनी हालात के आधार पर तय होगी. विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा है कि तीस्ता प्रोजेक्ट पर भारत अपना रुख पहले ही बांग्लादेश को बता चुका है और अब क्षेत्रीय घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी.