इजरायल को हथियार देना हिंदुस्तानियत के दामन पर बदनुमा दाग सरकार के जवाब से भड़क गए जमीयत चीफ महमूद मदनी

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल की उस रिपोर्ट पर चिंता जताई है, जिसमें भारत से इजरायल को हथियार भेजे जाने का दावा किया गया है. उन्होंने विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया को अस्पष्ट बताते हुए केंद्र सरकार से पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की. मदनी ने कहा कि यदि ऐसे आरोप सही हैं, तो यह भारत की नैतिक साख और अंतरराष्ट्रीय छवि के लिए गंभीर मुद्दा है. उन्होंने इजरायल को कथित हथियार आपूर्ति रोकने, सरकार का रुख स्पष्ट करने और सैन्य संबंधों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई.

इजरायल को हथियार देना हिंदुस्तानियत के दामन पर बदनुमा दाग सरकार के जवाब से भड़क गए जमीयत चीफ महमूद मदनी