Sonam Wangchuk Anshan: सोनम वांगचुक कल खत्म कर देंगे अनशन अगर… पत्नी गीतांजलि का जंतर-मंतर से ऐलान
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया कि यदि राजनीतिक दल कल अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात कर यह ठोस आश्वासन देते हैं कि वे आगामी संसद सत्र में शिक्षा की जवाबदेही का मुद्दा उठाएंगे तो वांगचुक कल ही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे. फिलहाल तबीयत बिगड़ने के बाद भी उनका अनशन जारी है.