बड़ी खबर: BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भाजपा से दिया इस्तीफा
Shehzad Poonawalla Resigns: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है और जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं. शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2017 में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और बाद में राष्ट्रीय प्रवक्ता बने.