मेंटल स्ट्रेंथ पर ज्ञान देकर घिरीं शमा मोहम्मद: IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर हंगामा प्रोफेसर का किया बचाव
मेंटल स्ट्रेंथ पर ज्ञान देकर घिरीं शमा मोहम्मद: IIT बॉम्बे में छात्र की मौत पर हंगामा प्रोफेसर का किया बचाव
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के एक छात्र की कथित खुदकुशी के संवेदनशील मामले ने अब एक तीखा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सेकेंड ईयर के छात्र ने 18 सितंबर की शाम अपनी जान दे दी थी. मृतक छात्र के पिता ने परीक्षा निरीक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला पर पिछले तीन महीनों से लगातार जातिसूचक फब्तियां कसने और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है, जिसकी जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है.