पाकिस्तान की नई चाल भारत में खुफिया नेटवर्क फैलाने की साजिश JeM मॉड्यूल को लेकर जांच एजेंसियों का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान की नई चाल भारत में खुफिया नेटवर्क फैलाने की साजिश JeM मॉड्यूल को लेकर जांच एजेंसियों का बड़ा खुलासा
Pakistan ISI Terrorist: पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मोहम्मद के नए मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. जांच में खुलासा हुआ है कि सीमा पार पाकिस्तान में बैठे टेरर हैंडलर्स और ISI ने भारत के खिलाफ एक नई और खतरनाक रणनीति पर काम शुरू किया है. अब उनका सीधा मकसद सिर्फ हमले करना नहीं, बल्कि राजनीतिक आंदोलनों, रैलियों और बड़े विरोध-प्रदर्शनों में घुसपैठ कर खुफिया जानकारी जुटाना और माहौल बिगाड़ना है.