सादिक ने पति को मारा मुस्लिम बनने का देता था दबाव गोदावरी में कूदा परिवार सौजन्या ने खत में बताया दर्द
सादिक ने पति को मारा मुस्लिम बनने का देता था दबाव गोदावरी में कूदा परिवार सौजन्या ने खत में बताया दर्द
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले ने सुसाइड नोट सामने आने के बाद नया मोड़ ले लिया है. 38 वर्षीय सौजन्या के कथित पांच पन्नों के नोट में सादिक खान पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट, धर्म परिवर्तन का दबाव, बेटे को अगवा करने और आतंकियों को बेचने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उसने अपने पति जगदीश रेड्डी की मौत के पीछे भी सादिक का हाथ होने का दावा किया है. इस घटना के बाद फरार हुए सादिक को पुलिस ने पांच राज्यों में तलाश के बाद मेरठ से गिरफ्तार कर लिया.