NSE IPO : देश के सबसे बड़े आईपीओ का रास्ता साफ सेबी को सौंपे दस्तावेज 30 हजार करोड़ जुटाएगी कंपनी
NSE IPO : देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने सबसे बड़े आईपीओ का ऐलान कर दिया है. लंबे समय से इस आईपीओ का इंतजार था और अब कंपनी ने सेबी के पास अपने डॉक्यूमेंट भी जमा करा दिए हैं. इसके तहत कंपनी की वैल्यूएशन करीब 4.72 लाख करोड़ रुपये लगाई गई है और 30 हजार करोड़ से भी ज्यादा बड़ा आईपीओ बाजार में उतारने की तैयारी है.