UPI Payment Charge : एनपीसीआई के बाद सरकार ने भी कर दिया साफ यूपीआई पेमेंट पर चार्ज तो लगेगा पर देगा कौन
Charge on UPI Payment : यूपीआई भुगतान पर फीस लगाने की जब से चर्चा शुरू हुई है, हर किसी को यही लग रहा है कि इसका बोझ कहीं उन्हें न चुकाना पड़े. इस पर पहले एनपीसीआई ने और अब सरकार ने भी क्लीयर कर दिया है कि एमडीआर का असर ग्राहकों पर कतई नहीं पड़ेगा और सिर्फ बड़े पेमेंट पर ही इसका असर दिखेगा.