सुखबीर बादल ने लिया यूटर्न पूरी कर दी मोदी सरकार की मुराद BJP-अकाली के बीच क्या खिचड़ी पक रही

Punjab Politics: पंजाब की राजनीति में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में है. शिअद ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है. पार्टी ने इसके साथ महिला आरक्षण कानून को भी तत्काल लागू करने की मांग की है. खास बात यह है कि अप्रैल में SAD इसी बिल का विरोध कर चुका था. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद आए इस फैसले ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के संभावित गठबंधन की अटकलों को फिर हवा दे दी है.

सुखबीर बादल ने लिया यूटर्न पूरी कर दी मोदी सरकार की मुराद BJP-अकाली के बीच क्या खिचड़ी पक रही