Cabinet Decision : क्या है 186 लाख करोड़ की पीएम धारा योजना किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Cabinet Decision : क्या है 186 लाख करोड़ की पीएम धारा योजना किसे और कैसे मिलेगा फायदा
PM Dhara Scheme : केंद्रीय कैबिनेट ने ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम धारा नाम से नई योजना शुरू की है. इस योजना के तहत कुल 1.86 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें से 54 हजार करोड़ रुपये तो सिर्फ केंद्र सरकार से ही मिलेंगे और बाकी पैसे राज्यों को लगाने होंगे. योजना का फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि पीक ऑवर में बिजली सप्लाई की व्यवस्था में सुधार आने के साथ ही बैटरी स्टोरेज सुविधा से कटौती में भी कमी आएगी.