आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में डाले 72 हजार करोड़ रुपये किसे मिलेगा इन पैसों का फायदा आम आदमी तक पहुंचेंगे या नहीं
Banking System Liquidity : रिजर्व बैंक ने बैंकिंग सिस्टम में पूंजी की कमी को देखते हुए 17 जून को 72 हजार करोड़ की नकदी डाली है. बैंकिंग सिस्टम में पूंजी की यह कमी एडवांस्ड टैक्स जमा करने की वजह से आई है. इसका फायदा आम आदमी से लेकर बिजनेस तक को मिलेगा, क्योंकि लिक्विडिटी बेहतर होने पर ही लोन बांटने में आसानी होती है.