Loan Moratorium : होम लोन लिया है या पर्सनल 6 महीने तक कोई किस्त नहीं इस राज्य में लागू हो गया नया कानून
Loan Moratorium in Asam : असम सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को लोन की किस्त देने से छूट दिला दी है. राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का धंधा चौपट हो गया है. उन्हें अलग से मदद भी दी जाएगी और सभी प्रकार के कर्ज पर किस्त भुगतान से 6 महीने की राहत देने का फैसला किया गया है.