माता वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की भीड़ क्यों इस बार की यात्रा खास
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी है. 23 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालु मां के दर्शन कर चुके हैं. यह संख्या पिछले साल से 10.86 लाख ज्यादा है. प्रशासन का मानना है कि बेहतर सुविधाओं और मैनेजमेंट से श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज हुई है. लेकिन एक वजह ये महीना भी है, जो खास है.