Gen Z की राह चला OBC तो जातीय जनगणना पर बोले राहुल गांधी कहा- सरकार के पास नहीं बचेगा कोई रास्ता

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस नेता ने Gen Z के हालिया आंदोलनों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि अगर OBC समाज भी उसी तरह सड़कों पर उतर आया तो सरकार क्या करेगी. राहुल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पहले जातीय जनगणना के विरोध में थी, लेकिन दबाव के बाद इसे जनगणना 2027 में शामिल किया गया. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि OBC की आबादी और प्रतिनिधित्व को सही तरीके से दर्ज करने की व्यवस्था कितनी प्रभावी होगी. वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जातीय गणना की जाएगी.

Gen Z की राह चला OBC तो जातीय जनगणना पर बोले राहुल गांधी कहा- सरकार के पास नहीं बचेगा कोई रास्ता