OPINION: सीजेपी ने आंदोलन की जो गाड़ी बढ़ाई उसकी ड्राइविंग सीट पर कैसे बैठ गए राहुल गांधी
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने आंदोलन की जमीन तैयार की थी. फाउंडर अभिजीत दिपके ने दो अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया था. इससे पहले ही राहुल गांधी और कांग्रेस ने देशभर में उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया. कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर माहौल अपने पक्ष में मोड़ लिया. अब यह साफ दिख रहा है कि CJP के आंदोलन की ड्राइविंग सीट पर राहुल गांधी बैठ चुके हैं.