39 लाख में बिका बालापुर गणेश लड्डू प्रसाद घर ले जाने की रईसों में गजब दीवानगी 450 से शुरू हुई थी जंग
Balapur Ganesh Laddu Auction Record: हैदराबाद के प्रसिद्ध बालापुर गणेश उत्सव में इस साल 21 किलो के ऐतिहासिक लड्डू ने नीलामी के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रियल एस्टेट कंपनी के प्रमुख समा प्रणीत रेड्डी ने 39 लाख रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर इस प्रतिष्ठित प्रसाद को अपने नाम किया. साल 1994 में मात्र 450 रुपये से शुरू हुई यह परंपरा अब देश भर में आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुकी है.