Varanasi News: 2 किमी लम्बी बैरिकेडिंग छावं की व्यवस्था 400 पुलिसकर्मियों के हाथ होगी लोलार्क कुंड की कमान ऐसी है तैयारी
Varanasi Ground Report: भदैनी स्थित लोलार्क कुंड से पांडेय हवेली तक इस बार डबल बैरिकेडिंग लगाई गई. इसके साथ ही मौसम को देखते हुए धूप से श्रद्धालुओं को दिक्क़त न हो इसके लिए बैरिकेडिंग के ऊपर बकायदा कपड़े के जरिए छाव की व्यवस्था भी की गई है. एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया की पुलिस के जवानों के साथ पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती भी यहां होगी. इस महापर्व पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी आती हैं इसको देखते हुए हर पॉइंट पर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती भी रहेगी. 16 सितंबर की शाम से जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.