गोंडा के सत्यपाल ने लोन लेकर शुरू किया लोहा उद्योग आज खुद की फैक्ट्री 5 लोगों को दे रहे रोजगार

Gonda Business News: सत्यपाल ने बताया कि उन्होंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उनके पिता भी बिल्डिंग बनाने का काम करते थे. पिता को काम करते देखकर उन्होंने लोहे से जुड़े काम सीखे. इसके बाद उन्होंने गोंडा के रगड़गंज में स्थित पंजाब इंजीनियरिंग में करीब 12 साल तक काम किया. नौकरी के बाद उन्होंने अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया. करीब 7 से 8 साल पहले उन्होंने खुद का काम शुरू किया था. आज उनका कारोबार दिल्ली इंजीनियरिंग के नाम से चल रहा है.

गोंडा के सत्यपाल ने लोन लेकर शुरू किया लोहा उद्योग आज खुद की फैक्ट्री 5 लोगों को दे रहे रोजगार