Free livestock vaccination: चंदौली में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए 5 सितंबर तक टीकाकरण अभियान 3 लाख पशुओं को लगेंगे मुफ्त टीके
Free livestock vaccination: चंदौली में खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए 5 सितंबर तक टीकाकरण अभियान 3 लाख पशुओं को लगेंगे मुफ्त टीके
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें सबसे गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) है, जो पशुओं के मुंह और पैरों को प्रभावित करती है. इस बीमारी से पशुओं के मुंह में छाले और घाव हो जाते हैं. वहीं, खुरों में संक्रमण होने के कारण पशु चलने-फिरने में भी असमर्थ हो जाते हैं.