दगा दे गया ऑर्डनेंस फैक्ट्री का असलहा खराब बारूद से 62 करोड़ स्वाहा PAC रिपोर्ट में धनुष तोप पर भी उठे सवाल
संसद के मानसून सत्र में लोक लेखा समिति (PAC) ने रक्षा क्षेत्र की गंभीर खामियों पर रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट के अनुसार ऑर्डनेंस फैक्ट्री बडमाल द्वारा भारतीय सेना को खराब गोला-बारूद सप्लाई करने और फिर उसे बदलने के कारण सरकार को 62 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. समिति ने धनुष गन सिस्टम के निर्माण में हो रही देरी और डिफेंस ऑफसेट प्रबंधन में अनियमिताओं पर भी चिंता जताई.