मुंबई और गुरुग्राम से आगे निकला नोएडा-ग्रेटर नोएडा लग्जरी घरों की कीमतों में आया 28% तक उछाल
मुंबई और गुरुग्राम से आगे निकला नोएडा-ग्रेटर नोएडा लग्जरी घरों की कीमतों में आया 28% तक उछाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा लग्जरी घरों की कीमतों में 28% उछाल के साथ मुंबई-गुरुग्राम से आगे निकल गया है. Savills India की रिपोर्ट के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और खरीदारों के भरोसे से बाजार मजबूत हुआ है. नोएडा में प्रीमियम आवासों के किराये में लगभग 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कई प्रमुख माइक्रो मार्केट्स में किराये में 5 से 14 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई. इसका लाभ उन निवेशकों को मिल रहा है जो बेहतर रेंटल यील्ड के उद्देश्य से प्रीमियम आवास खरीद रहे हैं.