पंचायत चुनाव से पहले सुल्तानपुर के गांव बनेंगे स्मार्ट मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं पंचायती राज विभाग ने तैयार किया कार्य योजना जानें

डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल ने लोकल 18 को बताया कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत सुल्तानपुर जिले के गांवों का समग्र विकास किया जाएगा. जिससे ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें. इसके लिए गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना के अंतर्गत स्कूलों का विकास, स्वास्थ्य उपकेंद्रों को सुदृढ़ करना, अमृत सरोवरों का संरक्षण, पार्कों का निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था तथा सार्वजनिक शौचालयों का विस्तार किया जाएगा.

पंचायत चुनाव से पहले सुल्तानपुर के गांव बनेंगे स्मार्ट मिलेंगी शहर जैसी सुविधाएं पंचायती राज विभाग ने तैयार किया कार्य योजना जानें