सुल्तानपुर में RRSC सेंटर से गांव होंगे कचरा मुक्त कचरे से होगी कमाई बनेगी जैविक खाद पानी का होगा उपचार जानें
सुल्तानपुर में RRSC सेंटर से गांव होंगे कचरा मुक्त कचरे से होगी कमाई बनेगी जैविक खाद पानी का होगा उपचार जानें
एफएसटीपी में गांवों से लाए जाने वाले फीकल स्लज और गंदे पानी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचारित किया जाएगा. उपचार के बाद पानी को कृषि और बागवानी जैसे कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा. वहीं, मल से जैविक खाद तैयार करने की व्यवस्था होगी, जिसका उपयोग किसान खेतों में कर सकेंगे. फिलहाल कई ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक और शौचालयों से निकलने वाले अपशिष्ट को खुले स्थानों, नालों या जलस्रोतों के आसपास डाल दिया जाता है. इससे तालाब, नाले और नदियां प्रदूषित होने के साथ आसपास के वातावरण पर भी असर पड़ता है.