सुल्तानपुर में 1921 जिला कांग्रेस कमेटी गठन में बाबू गणपत सहाय बने अध्यक्ष लखनऊ अधिवेशन में लिया भाग जाने इतिहास
Sultanpur news: साल 1920 में महात्मा गांधी ने देश में असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी. इसके पहले बाबू बाबू गनपत सहाय ने सुल्तानपुर से अपना जत्था लेकर लखनऊ अधिवेशन में भाग लिया था.उसी समय खिलाफत कमेटी का गठन भी हो गया था. महात्मा गांधी द्वारा असहयोग आंदोलन शुरू करने के बाद साल 1921 में पहली बार सुल्तानपुर जिले में कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया. इसके पहले अध्यक्ष बाबू गनपत सहाय और महामंत्री रमाकांत सिंह चुने गए.