केतन अग्रवाल अगर लोहगढ़ किले से गिरकर भी बच जाता तो सिया ने बना रखा था प्लान बी पुलिस जांच में नया खुलासा
Pune Ketan Agarwal Murder Case: सिया गोयल किसी भी कीमत पर केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी वजह से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर कई योजनाओं पर विचार किया था. जांच में सामने आया है कि दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने के अलग-अलग तरीकों पर चर्चा की थी.