101 साल पहले आसीएस अधिकारी वीएन मेहता ने सुल्तानपुर में स्थापित की थी 7000 किताबों की लाइब्रेरी आज 50 हजार किताबों का है खजाना

आज से 101 साल पहले यानी कि 1925 में सुल्तानपुर जिले में तत्कालीन कलेक्टर विनायक मेहता द्वारा एक लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया. यह कोई छोटी लाइब्रेरी नहीं थी, बल्कि इसे किताबों का खजाना कहा जाता है. यहां पर आज भी 50 हजार से अधिक किताबें मौजूद हैं.पुस्तकालय अध्यक्ष देव नारायण सिंह ने लोकल 18 से बताया कि जब लाइब्रेरी का निर्माण हुआ तो उस समय इसकी लागत मात्र 22,400 रुपए थी. जिसकी कीमत आज लगभग 10 करोड़ रुपए है.

101 साल पहले आसीएस अधिकारी वीएन मेहता ने सुल्तानपुर में स्थापित की थी 7000 किताबों की लाइब्रेरी आज 50 हजार किताबों का है खजाना