सहारनपुर में PNB RSETI की ओर किसानों को दिया जाएगा 15 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 से शुरू जानें

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली के द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा. इस प्रशिक्षण में लोगों को खेती से जुड़े जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, पशुपालन औषधीय और दूध से बनने वाले विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके. यह प्रशिक्षण पूरे तरीके से निशुल्क रहेगा जबकि खाने की व्यवस्था, रात्रि में ठहरने की व्यवस्था, ड्रेस की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी. उम्र की बात करें तो 18 वर्ष से 49 वर्ष तक का व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकता है.

सहारनपुर में PNB RSETI की ओर किसानों को दिया जाएगा 15 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण 18 से शुरू जानें