लखनऊ हादसे के बाद सहारनपुर प्रशासन सतर्क कई कोचिंग सेंटरों में एग्जिट प्वाइंट और फायर सिस्टम गायब
लखनऊ हादसे के बाद सहारनपुर प्रशासन सतर्क कई कोचिंग सेंटरों में एग्जिट प्वाइंट और फायर सिस्टम गायब
लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सहारनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों पर सख्ती बढ़ा दी है. जिले में चल रहे विभिन्न कोचिंग संस्थानों की जांच के दौरान फायर सेफ्टी मानकों की भारी अनदेखी सामने आई, जिसके चलते कई सेंटरों को सील कर दिया गया. अधिकांश संस्थानों में न तो अग्निशमन उपकरण मिले और न ही आवश्यक लाइसेंस या एनओसी. प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है.