मुरादाबादः वैज्ञानिक विधि से पालक की खेती कर किसान प्रति एकड़ कमा रहे 1 लाख एक्सपर्ट ने बताया तरीका
Spinach farming: पालक की बुआई के लिए सितंबर से अक्टूबर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है. इस मौसम में ठंडक और नमी बनी रहती है. तो वहीं उन्होंने बताया एक एकड़ खेत के लिए लगभग 8 से 12 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है. बीज को 1.5 से 2 इंच गहरी मिट्टी में बोना चाहिए ताकि पौधे मजबूत और स्वस्थ उग सकें. पालक की बुआई मुख्य रूप से दो तरीकों से की जाती है. पहली छिटकवां विधि होती है. इसमें बीज को पूरे खेत में समान रूप से बिखेर कर बोया जाता है.दूसरी लाइन में बुआई विधि है. इसमें लाइन से लाइन की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखते हुए बीज को लाइन में बोया जाता है.