पीतल नगरी में इन दिनों धूम मचा रही गणेश जी की यह मूर्ति विदेशों से आ रही डिमांड जानिए क्या है बात
पीतल नगरी मुरादाबाद में बारीक नक्काशी वाली पीतल की गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिनकी मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है. ये प्रतिमाएं 3 इंच से लेकर कई फीट तक के आकार में उपलब्ध हैं और इनकी शुरुआती कीमत करीब 1000 रुपये है. सावन के दौरान इनकी बिक्री में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है.