Sawan 2026: कंधे पर कांवड़ और दिल में भोलेनाथ दिव्यांग सोवर्धन की आस्था देख हर कोई कर रहा सलाम
Mirzapur News : मिर्जापुर के जिगनौडी निवासी सोवर्धन बिंद 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं और दोनों पैरों से चल नहीं पाते. इसके बावजूद भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था उन्हें पहली बार कांवड़ यात्रा पर ले जा रही है. सोवर्धन मिर्जापुर से करीब 75 किलोमीटर दूर सोनभद्र के शिवद्वार मंदिर में जल अर्पित करने के लिए रवाना हुए हैं. उनका कहना है कि परिवार की सुख-समृद्धि और कारोबार में तरक्की की कामना लेकर वह बाबा के दरबार जा रहे हैं.