मेरठ का गगोल तीर्थ जहां एक नहीं सैकड़ों शिवलिंगों के बीच गूंजता है हर-हर महादेवजानिए इस अनोखे धाम की कहानी
मेरठ से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित गगोल तीर्थ अपने सैकड़ों स्वास्तिक आकार के शिवलिंगों के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यहां 21 परिक्रमा के बाद मुख्य शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह स्थान महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली और भगवान श्रीराम से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के कारण भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है.