दीपावली से पहले मेरठ मंडल के हजारों की युवाओं को मिलेंगे रोजगार विधानसभावार लगेगा रोजगार मेला दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल

Meerut Employment Fair News: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ मंडल द्वारा मेरठ, हापुड़, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत और बुलंदशहर में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. हाल ही में सरधना विधानसभा के विनायक डिग्री कॉलेज और कैंट विधानसभा के महिला आईटीआई में रोजगार मेले आयोजित किए गए थे. इसी कड़ी में हस्तिनापुर विधानसभा से संबंधित रूद्र इंस्टीट्यूट ऑफ इंस्टिट्यूशन में बेटियों के लिए खास तौर पर 29 सितंबर को एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसकी थीम सखी रखी गई है.

दीपावली से पहले मेरठ मंडल के हजारों की युवाओं को मिलेंगे रोजगार विधानसभावार लगेगा रोजगार मेला दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल