Ground Report : सहारनपुर के वार्ड-36 में सैकड़ों परिवार 3 हफ्तों से गंदा पानी पीने को मजबूर नहीं निकल रहा समाधान
Ground Report : सहारनपुर के वार्ड-36 में सैकड़ों परिवार 3 हफ्तों से गंदा पानी पीने को मजबूर नहीं निकल रहा समाधान
सहारनपुर के वार्ड 36 में तीन हफ्तों से गंदे पानी की समस्या से सैकड़ों परिवार जूझ रहे हैं. पार्षद और नगर निगम को शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ है, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. वार्ड के लोग उस गंदे पानी को साफ करने के लिए 5 से 6 घंटे रख कर छोड़ते हैं और तब उनको लगता है कि उस पानी के अंदर से जो गंदगी है. वह नीचे बैठ गई है उसके बाद ऊपर का पानी इस्तेमाल करने के लिए निकलते हैं. यहां के संबंधित पार्षद को भी इसकी शिकायत की गई और पार्षद ने नगर निगम में इस समस्या को उठाया लेकिन आज तक भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है.