लखीमपुर में बदलते मौसम से पशुओं को खतरा डॉ ने दी पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह जानें बचाव के उपाय

डॉ. हेमंत सिंह के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान पशुओं में बुखार की समस्या अधिक देखने को मिल रही है. पशुओं के शरीर का तापमान बढ़ने, सुस्ती आने, चारा कम करने या पानी कम पीने जैसे लक्षण दिखाई दें तो पशुपालकों को इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पशु के व्यवहार में अचानक बदलाव भी बीमारी का संकेत हो सकता है. यदि पशु सामान्य दिनों की तुलना में कम सक्रिय दिखाई दे, चारा खाने में रुचि न ले या लगातार एक ही स्थान पर बैठा रहे तो पशुपालक को तुरंत उसकी जांच करानी चाहिए.

लखीमपुर में बदलते मौसम से पशुओं को खतरा डॉ ने दी पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह जानें बचाव के उपाय