औद्योगिक शहर के बाद अब कृषि शिक्षा का गढ़ बनेगा कानपुर सरकार ने दी कृषि विश्वविद्यालय को मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के बिल्हौर स्थित गदनपुर आहार गांव में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है. प्रदेश का पहला निजी कृषि विश्वविद्यालय आधुनिक खेती, कृषि अनुसंधान और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.