73 साल की उम्र में भी बाल गोविंद शतरंज में दे रहे दिग्गज खिलाड़ियों को मात कानुपर के हैं चेस मास्टर 30 देश के खिलाड़ी मान चुके हैं हार जानें
Kanpur news: कानपुर के गोविंद नगर निवासी बाल गोविंद अवस्थी इस सोच को पूरी तरह बदल रहे हैं. 73 साल की उम्र में भी उनका सबसे बड़ा साथी शतरंज की बिसात है. हर दिन कई घंटे तक शतरंज खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है. उनकी तेज सोच और शानदार चालों के आगे अब तक 30 देशों के खिलाड़ी हार मान चुके हैं. यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज संस्था फिडे (FIDE) की रेटिंग में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है.