रात में अचानक आया पानी का सैलाब बेटी की शादी के लिए रखे गहने निकालती बह गई मां राजौरी की विनाशलीला में सब तबाह
राजौरी में बाढ़ से भारी तबाही मची है. इस प्राकृतिक आपदा में 425 लोग बेघर हो गए जबकि 120 घर उजड़ गए. इस दौरान बेटी की शादी के गहने बचाते-बचाते एक मां पानी के साथ ही बह गई. अब पीड़ितों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है.