कानपुर के सीएसजेएमयू ने बनाया मेंटल स्ट्रेस थर्मामीटर पता चलेगा युवाओं का तनाव 20 मिनट में देगा परिणाम

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विमल सिंह, शोधार्थी शुभी रस्तोगी, आईसीएसएसआर फेलो देश दीपक और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ की सहायक प्राध्यापिका डॉ. दिव्या आर पंजवानी ने मिलकर जनरल एंग्जायटी स्केल विकसित की है. यह स्केल खास तौर पर 17 से 25 साल के युवाओं के लिए तैयार की गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ यह नहीं बताती कि छात्र तनाव में है, बल्कि यह भी बताती है कि उसकी चिंता पढ़ाई, भावनाओं, सामाजिक माहौल, ज्यादा सोचने या भविष्य को लेकर है.

कानपुर के सीएसजेएमयू ने बनाया मेंटल स्ट्रेस थर्मामीटर पता चलेगा युवाओं का तनाव 20 मिनट में देगा परिणाम