गाजीपुर में 50 साल पुरानी दुकान पर 20 साल से मिल रहा शाही टुकड़ा जिसका स्वाद है लाजवाब जानें खास रेसिपी
गाजीपुर में 50 साल पुरानी दुकान पर 20 साल से मिल रहा शाही टुकड़ा जिसका स्वाद है लाजवाब जानें खास रेसिपी
गाजीपुर में 50 साल पुरानी दुकान पर 20 साल से शाही टुकड़ा लोगों को लुभा रहा है. इसकी पारंपरिक रेसिपी में पाव रोटी, चाशनी, रबड़ी और खोवा शामिल हैं. रोजाना सैकड़ों लोग इसका स्वाद लेने आते हैं. इसकी तैयारी किसी शाही दावत से कम नहीं पाव रोटी को तलने से लेकर, चाशनी में पकाने और फिर ऊपर से ताजी रबड़ी, खोवा और रसमलाई के स्वाद वाली मलाई डालने तक की प्रक्रिया पूरी तरह पारंपरिक है. दुकान संचालक बताते हैं कि शाही टुकड़ा बनाने के लिए पहले पावर ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काटकर देसी घी में सुनहरा तला जाता है, इसके बाद चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है