बारिश की बूंदों ने बदला दिल्ली का मौसम लेकिन देश-विदेश से आई 15 फ्लाइट की आ गई आफत IGIA की जगह पहुंची इस शहर
Flight Diversion: दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए रविवार की सुबह भले ही बारिश के चलते सुहानी हो गई हो, लेकिन फ्लाइट से सफर कर रहे मुसाफिरों के लिए आसमान से बरस रहीं ये बूंदे परेशानी का सबब बन गईं. दिल्ली एयरपोर्ट से आज सुबह करीब 15 फ्लाइट्स को जयपुर और लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट किया गया है.