कानपुरः कभी मोटापे से परेशना थे करण कपूर फिर मिस्टर वर्ल्ड से बने एक्टर अब रक्तआंचल सीजन-3 में आएंगे नजर
कानपुर के करण कपूर, फिटनेस के सफर में कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. मिस्टर इंडिया के बाद उन्होंने मिस्टर वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया. इसके बाद उन्हें देश-विदेश में होने वाली फिटनेस प्रतियोगिताओं में जज और मेंटर के तौर पर भी काम करने का मौका मिला. फिटनेस ने करण को सिर्फ एक मजबूत शरीर नहीं दिया, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी दिया.